जहानाबाद -खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

खबर जहानाबाद से जहां खेत मे काम करने के दौरान एक किसान को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप की है। मृतक किसान नारायणपुर गांव निवासी मुकेश कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह गांव के बधार में अपने धान की निकॉनी करने गए थे। जहां खेत के पास बिजली के हाई टेंशन का पोल गड़ा था जिसे पकड़ कर वह निकलना चाहे इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगो की नजर जब पड़ी तो आनन फानन में उसे शकुराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Byte – जयराम शर्मा,मृतक किसान के भाई
प्रशांत सौरव उर्फ पुट्टू, परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें