पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर राय ने जिले के संघर्षशील एवं जुझारू कार्यकर्ता डॉ सूर्यदेव यादव को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनित किया है। इनके मनोनयन से जिला राजद के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है वही जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्री यादव ने जिला स्तर पर संगठन विस्तार करने और पार्टी के विचार धारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इधर पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने डॉ यादव को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। शिक्षको में इनकी एक अलग पहचान है जिसके कारण राजद को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। बधाई देने वालों में जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक डॉ मुनीलाल यादव डॉ सच्चितानंद यादव, सूबेदार दास, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर प्रधान महासचिव परमहंस राय, आभा रानी, संजय लालसे, नौशाद आलम, महेन्द्र यादव, धर्मपाल यादव, बैकुण्ठ यादव, शैलेश यादव, नागेन्द्र मेहता, रामाशीष माझी, कारू पंडित सहित कई राजद नेता शामिल है।




