बेगूसराय में जीविका ने किसानों को जैविक खेती करने का सिखाया मूलमंत्र

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय नवाकोटी प्रखंड के डफरपुर पंचायत के छतौना में जैविक काॅरिडोर योजना फेज दो के दौरान किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सम्पन्न किया गया। प्रशिक्षण में डफरपुर और रजाकपुर पंचायत के चयनित 100 किसानों ने भाग लिया. प्रशिक्षक जयशंकर कुमार,आत्माध्यक्ष यशवंत कुमार,जितेन्द्र कुमार,पंकज कुमार ने किसानों को बारी बारी से जैविक खेती करने एवं उसके फायदे से अवगत कराया.जैविक उत्पादक समूह के अध्यक्ष राजेश रंजन,सचिव सह आईसीएस के मैनेजर अजित कुमार सिंह ने किसानों को जैविक खाद निर्माण से हुए उत्पादन की चर्चा की.प्रशिक्षण के दौरान जीवामृत,बीजामृत,वर्मी कंपोस्ट फीड बनाने के विधि से अवगत कराया. खेती के लागत को कम करने के लिए और दुगुना लाभ के लिए जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया गया.इसके प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है.बढ़ती बीमारियों से बचने के लिए जैविक के योगदान पर चर्चा किया गया.प्रशिक्षण में समन्वयक राजेश कुमार  किसान सलाहकार जयशंकर कुमार,जैविक उत्पादक समूह के मैनेजर अजीत कुमार सिंह,राजेश कुमार,किसान गोपाल झा, छोटे सिंह,विपिन‌ सिंह,रंजना देवी,अर्चना देवी,कृष्णनंदन महतो, दिनेश महतो, रामकिशोर सिंह,अंकित कुमार आदि ने हिस्सा लिया।

Join us on:

Leave a Comment