सैकड़ों लोगों के साथ नेतुला धाम से बाबा धाम के लिये निकली पैदल रथयात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के सिकंदरा स्थित सैकड़ों लोगों के साथ नेतुला धाम से बाबा धाम के लिये निकली पैदल रथयात्रा

जमुई जिला के सिकंदरा
प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव स्थित प्रसिद्ध माँ नेतुला धाम से बाबा बैधनाथ धाम के लिये सोमवार को पैदल रथयात्रा रवाना हुआ। इस अवसर पर रथ के साथ सैकड़ों लोग अखंड रामधुनी का जाप करते हुए भक्तिभाव में झूमते गाते बाबा धाम के लिये कूच किये। रथयात्रा कुमार स्थित प्रसिद्ध माँ नेतुला मंदिर से निकल कर सिकंदरा पहुंची। जहां मुख्य चौक स्थित जगदंबा मंदिर में नमन करते हुए देवघर के लिये रवाना हुआ। रथयात्रा के संबंध में मां नेतुला मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष हरदेव सिंह, कुमार पंचायत के मुखिया शंभु सिंह व जद यू नेता अनुज सिंह ने बताया की प्रत्येक वर्ष निकलने वाले इस रथ यात्रा का सारा खर्च एक ही व्यक्ति के द्वारा वहन किया जाता है। इस वर्ष कुमार गांव निवासी नवलेश सिंह के द्वारा रथ यात्रा की जिम्मेवारी निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार वर्ष 1996 में मंदिर समिति के द्वारा भाद्रपद महीने में नेतुला धाम से बाबा बैधनाथ धाम तक रथयात्रा की शुरुआत की गई थी जो कोरोना संक्रमण के दो वर्षों को छोड़ कर आज तक अनवरत रूप से जारी है। रथयात्रा में शामिल लोग अखंड रामधुन का जाप करते हुए बारी बारी से पैदल रथ खींचते हुए देवघर तक जाते हैं। उन्होंने बताया की रथयात्रा का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है। रथयात्रा में हिन्दू धर्म के सभी वर्गों के लोग समान रूप से शिरकत करते हैं। साथ ही कुमार के अलावा धर्मपुर, तुलाडीह, धरसंडा, रामडीह, रवैय आदि गांव के लोग भी रथयात्रा में शामिल होते हैं। रथयात्रा में मां नेतुला मंदिर न्यास समिति के सचिव कृष्णनंदन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवलेश सिंह, अनिल सिंह, शशि सिंह, नवलकिशोर पांडेय, अनिल पांडेय, शंकर राम, हरी मांझी, संजय मांझी, गुलो राम, प्रमोद सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल थे

वाइट –रथ के साथ जाते हुए भक्त

वाइट -भक्त

Join us on:

Leave a Comment