जहानाबाद में अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

मांदेविगहा गांव में पंचायत स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का हुआ आयोजन
बाबा साहब के बनाए संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा एवं आरएसएस- सुदय
कहा, मनुवादी व्यवस्था के खिलाफ एवं संविधान को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी
जहानाबाद। राष्ट्रीय जनता दल ने सदर प्रखंड अंतर्गत मांदेविगहा पंचायत के मांदेविगहा गांव के ठाकुरवाड़ी में सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर पर पंचायत स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव सहित कई लोगों ने सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुदय यादव ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि दलितों, शोषितों को मुख्यधारा में जुड़ने का मौका मिलें। उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए समता, स्वतंत्रता, भाईचारा एवं न्याय के अधिकार को भाजपा एवं आरएसएस के लोग खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। पुनः देश में मनुस्मृति लागू कर वर्ण एवं जाती भेद की व्यवस्था को पुनस्र्थापित करने के लिए साजिश रचा जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों पर चलकर ही देश व समाज में समरसता लायी जा सकती है। वर्तमान केन्द्र की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि अम्बेडकर जी के विचार व राष्ट्रीय संविधान को दरकिनार कर देश की जनता पर मनुवाद थोपने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज बैमन्यष्यता की आग में जल रहा है। श्री यादव ने कहा कि देश में जो माहौल बनाया जा रहा है वह काफी चिंता का विषय है। अंबेडकरवादियों और समाजवादियों पर लगातार प्रहार हो रहा है। क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की साजिश चल रही है। श्री यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राजद कार्यकर्ताओं को एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय को एकजुट कर मनुवादी व्यवस्था के खिलाफ एवं संविधान को बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज देश नाजुक दौर से गुजर रहा है, जिसमें हमें हालातों को ठीक करने के लिए अंबेडकर के विचारधारा को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में देश की जनता भाजपा के मनसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से अबंडेकर जी के विचारों से बहुजनों, गरीबों, शोषितों को अवगत कराने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, प्रवक्ता डाॅ शशिरंजन, महासचिव धर्मपाल यादव, मोहन सिंह यादव, विनोद कुमार, बैकुण्ठ यादव, रामावतार शास्त्री, प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द चन्द्रवंशी, मरछू रविदास, अरविन्द चैधरी, गिरजा यादव, कामेश्वर सिंह, विगन दास, तरूण कुमार, भोला यादव, मनोज यादव, अरमान मल्लिक, मधुसुदन यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment