पंकज कुमार जहानाबाद ।
*#15 सितम्बर को किसानों के ज्वलंत सवालों को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना का होगा आयोजन !
1अक्टूबर को जहानाबाद जिला सम्मेलन तथा 28-29 अक्टूबर को सिवान मे आयोजित राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुआ। अखिल भारतीय किसान महासभा जहानाबाद जिला कमिटी की बैठक जहानाबाद शहर के काको रोड स्थित घोसी विधायक कार्यालय मे संगठन के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड काॅमरेड रामबली सिंह यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई ! बैठक मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसके तहत खेत-खेती किसान बचाओ-काॅरपोरेट लूट का राज मिटाओ, फसलों का C2+50% समर्थन मूल्य तय करो-एम.एस.पी.को कानूनी दर्जा दो, जहानाबाद जिला को सुखाङ क्षेत्र घोषित करो-किसानों का सारा कर्जा और बिजली बिल माफ करो आदि प्रमुख नारों के साथ *आगामी 15 सितम्बर को किसानों के ज्वलंत सवालों को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा !बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने कहा कि जहानाबाद जिला लगभग प्रत्येक वर्ष सुखाङ की मार झेलता रहा है और सरकारें सिंचाई का मुक्कमल प्रबंध करने की जगह खजाने की लूट और किसानों को ठगने का काम करती रही है ! डीजल अनुदान तथा फसल क्षति मुआवजा की राशि केवल दफ्तरों का चक्कर लगाने का योजना भर रह जाता है !
उन्होने आगे कहा कि वर्षा पर आधारित पानी विहीन फल्गू नदी के बराज और बियर से निकलने वाली पक्की नहरें खूबसूरत तो दिखती है,पर निर्माण के समय न तो प्रत्येक गाँव के सामने पुल बनाकर दूसरे तरफ खेत तक आने-जाने का साधन का ख्याल रखा गया, न नहर किनारे के खेतों में होने वाला जलजमाव से निजात दिलाने का उपाय सोचा गया और न आज तक नहरों से निकलने वाला विलेज चैनलों अथवा करहा-पईन का उङाही किया गया ! जिसके कारण नहरें समाधान से कहीं ज्यादा समस्या बनी हुई है ! विधान सभा मे सरकारी घोषणा के बावजूद रूस्तमपुर (हूलासगंज) के पास मोजनाते बांध मे, फिरोजी (काको) के पास कङरूआ नाला में तथा अकौना (मोदनगंज) में सुलिस गेट निर्माण कार्य आज तक शुरू नही हो सका ! रतनी-जहानाबाद प्रखंड के खेत वर्षो से हमीदनगर बराज से आने वाली नहर का बाट जोह रही है ! लगातार आन्दोलन के बावजूद पंतित बांध का सवाल हल नहीं किया जा सका ! मखदुमपुर और काको प्रखंड का अधिकांश इलाका कङरूआ नाला, आहर आदि में जगह-जगह सुलिस गेट का निर्माण कर पटवन करवाने की गुहार लगाते रही है ! स्थायी समाधान बंद पङे नलकूपों को चालू करवाना,नया नलकूप लगाना तथा किसानों को मुफ्त में बिजली देना ही हो सकता है ! भाकपा-माले विधायक के द्वारा विधानसभा में लगातार सवाल उठाने के बावजूद उपरोक्त समस्याओं पर आज तक पहल नही हुआ !
बैठक के अंत मे आगामी 1 अक्टूबर को अखिल भारतीय किसान महासभा के जहानाबाद जिला सम्मेलन तथा आगामी 28-29 अक्टूबर को सिवान मे आयोजित राज्य सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई साथ ही किसानों के बीच संगठन का सदस्यता अभियान जारी रखने पर विस्तार से चर्चा के साथ बैठक का समापन हुआ !
बैठक मे अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव, जिला सचिव काॅमरेड शौखीन यादव, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद, चितरंजन पासवान, इन्दल यादव, नौलेश शर्मा, दुधेश्वर महतो, राजनंदन यादव व प्रमोद कुमार,सहित कई प्रमुख किसान नेतागण शामिल थे !




