बेगूसराय में दो शराबियों के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच जहां शराब पीकर बीच सड़क पर शराबियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो महिला समेत 17 शराबियों को गिरफ्तार किया है। पहली तस्वीर शहर के कचहरी चौक की है जहां आप देख सकते हैं दो युवक शराब के नशे में एक दूसरे के साथ न सिर्फ हाथापाई कर रहे हैं बल्कि लाठी डंडे से मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के शराब के नशे में होने की बात कहीं जा रही है और वीडियो में देखने से भी दोनों शराब के नशे में लग रहा है और आपस में एक दूसरे की पिटाई कर रहा है वहीं दूसरी और उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जहां से करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें शराब पीने और बेचने वाले शामिल हैं गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वह तारी पीकर अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है गिरफ्तार सभी आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब सवाल उठता है कि शराबबंदी के बावजूद खुले आम लोगों को शराब कैसे मिल रही है लोग शराब पीकर न सिर्फ सड़कों पर मारपीट कर रहे हैं बल्कि पुलिस को खुली चुनौती भी दे रहे हैं। सड़क पर मारपीट कर रहें युवक से जब शराब पीने की बात पूछी गई तो वह वहां से भाग निकला।
बाईट- युवक

Join us on:

Leave a Comment