स्टालीन के बेटे उदयगिरी के सनातन विरोधी बयान पर घमासान – गिरीराज ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र के द्वारा सनातन धर्म को खत्म करने के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इंडिया महागठबंधन पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं तो ही यहीं पूछूंगा नीतीश कुमार जी और लालू यादव जी से आप मुंबई में इंडिया गठबंधन का मीटिंग किया है क्या उसका स्पोक पर्सन स्टालिन के बेटे को बनाया है कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। लगता है इसी योजना के तहत बिहार में भी हिंदू धार्मिक छुट्टियों को बंद किया है यानी आप चाहते हैं लालू जी आपको जवाब देना होगा आपने ही निर्णय लिया है मोदी का गला पड़े और मोदी की गर्दन को दबोचा कैसे शब्द को प्रयोग करते रहे लेकिन बिहार की जनता और देश की जनता को बताएं कि महागठबंधन क्या हिंदू धर्म को खत्म कर देना ही आप महागठबंधन का एजेंडा है। स्टालिन के मुंह से बुलवाएं बिहार में छुट्टियां बंद करें या साजिश हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा लालू प्रसाद यादव आपकी नौटंकी नहीं चलेगी केवल हिंदुओं को जात में बताकर आप अपने राजनीति करना चाहते हैं आज आपसे हर हिंदू पूछना चाहता है हिंदू धर्म को आप खत्म करना चाहते हैं इसका जवाब दें लालू और नीतीश।
बाईट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment