जहानाबाद में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद शहर में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला कर सड़कों को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया। शहर से होकर गुजरने वाली एनएच 83 पर लगाये गए अतिक्रमण को सीओ के नेतृत्व में अभियान चलाकर दर्जनों दुकानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग-83 की चौड़ी कारण को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कनौदी से शहर के अरवल मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान को लेकर सदर अंचलाधिकारी संजय कुमार अम्बष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस बाबत सीओ ने बताया कि सड़क की चौड़ी कारण को लेकर अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा है। जो अस्थायी दुकान है उसे हटाया जा रहा है जो स्थायी दुकान या मकान है उसे विधि समत कार्रवाई कर उसे भी हटाया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि कनौदी से एरकी तक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Byte – संजय कुमार अम्बष्ट,सीओ,जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment