ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुलझाएगी पुलिस

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

समस्या आपकी _समाधान हमारा

पुलिस महानिदेशक बिहार के पहल पर भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की नवीन पहल की शुरुआत हुई, इस कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को काफी संख्या में दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाली आम जनता ने अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक श्री यादव को अवगत कराया, जिसके निवारण के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को दिशा निर्देशित किया,इस कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सोशल मीडिया के अन्य तकनीकी माध्यमों के द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली आम जनता से थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में स्थापित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमों से पुलिस अधीक्षक उनकी समस्या का निवारण करेंगे और इसका समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच रहेगा.

Join us on:

Leave a Comment