कैमूर –भगवानपुर में धूमधाम से हुई मां काली की वार्षिक पूजा

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर गांव मे प्रखंड मुख्यालय के पास स्थिति माता काली की वार्षिक पूजन धूमधाम से किया गया। भगवानपुर गांव के माता काली के दर्शनियां राजू शाह के द्वारा मां का आराधना किया गया। पूजन के दौरान पंडित सुडु पांडेय, श्याम दुबे, गणेश पांडेय, मनोहर दुबे, राजेश दुबे,रामसुजन दुबे आदि विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा देवी का पचरा एवं मंत्रोच्चार के द्वारा माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। माता काली के दर्शनीया सेवक ने भगवानपुर गांव के चारों दिशा का भ्रमण कर सभी देवी देवता डीह डीहवार आदि का पूजन करते हुए पुनः मां काली के मंदिर पहुंचे जहां पूर्व से आस लगाए खड़े श्रद्धालु माता काली से अपनी अरदास लगाकर समस्या का समाधान बारी-बारी से पूछे समस्या की समाधान के लिए अर्जी लगाया जाता है। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष सावन मास के पूर्णिमा तिथि को मां काली का वार्षिक पूजन कार्य किया जाता है इस मौके पर मां काली का मंदिर विभिन्न तरह के पुष्पों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के बीच माता काली का प्रसाद हलवा का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गवई मां काली के पूजा में समाजसेवी आलोक सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह एवं चिन्हित सिंह ग्रामीण दर्शनार्थी छोटन पांडे अजय शंकर पांडे (करीमन) के अलावे सैकड़ो ग्रामीण पूजा में उपस्थित रहे, सभी चारो भाइयों ने गांव के वार्षिक पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये बता दें कि चारों भाई समाजिक कार्य एवं भक्ति में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन लोगों के द्वारा बाबा धाम जाने वाले कावड़ियों के लिए निशुल्क शिविर लगाकर सेवा किया जाता है। वही गांव में भी किसी भी आयोजन में चारों भाई बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अगर बात करें मां मुंडेश्वरी के धाम में विकास की तो आज भी विकास वहां पर नित प्रतिदिन रफ्तार पकड़ी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment