रिपोर्टर: अजय शर्मा
बीजेपी नेता विजय सिंह चंदेल को भगमनी देवी राखी बांधी।
फोटो1
बगहा:प.च.भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सह मधुबनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह चंदेल ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रखंड मधुबनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचित पंचायत समिति सदस्या भागमनी देबी पति उमेश यादव को बहन मान कर राखी बधवाते हुए पूरे जिवन भर भगवान कृष्ण के जैसे सम्बन्ध निभानें का आश्वासन दिया। इस दौरान विजय सिंह चंदेल ने कहा कि सनातन धर्म में लिखित ग्रन्थों के हिसाब से इस पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों के कलाइयों पर रक्षासूत्र बांध कर अपनी अटूट विश्वास का परिचय देना मात्र उद्देश्य होता है। जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बहन से राखी बंधवाया था। जो दुशासन के चिरहरण के मौके पर अपनी सक्रीयता के साथ उपस्थिती दर्ज कराते हुए उसकी लाज बचाया था। ठीक उसी तरह मेरी मेरी मुंहबोली बहन भगमनी को इनके राखी बांधने पर उनकी जीवन भर में मेरे तरफ से सुरक्षा के लिहाज से मैं अपनी सर्वोच्च न्योछावर करने की सौगंध ले रहा हूँ। साथ ही मधुबनी सहित वाल्मीकिनगर विधानसभा के सभी बहनों को मेरे तरफ से सुरक्षा कवच 24 घन्टे तैयार रहेगा। इस मौके पर वही संतोष मिश्रा एवं संतोष गुप्ता भी राखी बधवाते हुए एक भाई बहन के रिश्ते को मिशाल कायम किया ।




