जहानाबाद में एक बार फिर मजदूरों पर दबंगों का बरपा कहर, पिता पुत्र को किया अधमरा!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में एक बार फिर मजदूरों पर दबंगों का कहर बरपा है। जिला मुख्यालय के नगर थाना स्थित गौरछनी मोहल्ला के मजदूर के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट किया ।मारपीट के इस घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है ।जहां घायल मजदूरों का इलाज कराया जा रहा है। घायल मजदूरों की गलती सिर्फ यही थी कि वह आज मजदूरी करने दबंग के घर नहीं गए थे। नतीजतन दबंगों ने मजदूर के घर पर आकर ईंट पत्थर से जमकर मारपीट किया। इस मारपीट की घटना में पिता पुत्र का सर फट गया है। इसके अलावा शरीर के कई जगहों पर भी चोट है। मजदूरों ने बताया कि राहुल नामक व्यक्ति जो दबंग किस्म का है उसके यहां वह मजदूरी का कार्य करता था ।ज्यादा कार्य होने के कारण वह आज मजदूरी करने उसके घर नहीं गया था ।इसके बाद मजदूरों के घर राहुल एवं उसके गूरगो ने पहुंचकर जमकर मारपीट किया। पुत्र के साथ मारपीट होते देखा उसका पिता जब मारपीट का विरोध किया तो पिता को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए हैं ।इस घटना की सूचना नगर थाना को दी गई है ।पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

बाइट घायल पिता पुत्र।

Join us on:

Leave a Comment