नालंदा- बंद घर से भारी मात्रा में असलहा और जिंदा कारतूस बरामद!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

हरनौत थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र इलाके के चेरण गांव में छापेमारी अभियान चलाकर एक घर से तीन हथियार के साथ दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया है। करीब 4 घंटे तक चली इस छापेमारी अभियान में हरनौत थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। हरनौत थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा की अगुवाई में चेरन गांव के एक घर में छापेमारी अभियान किया गया जहां छापेमारी के दौरान बंद पड़े एक घर को ताला तोड़कर तलाशी ली गई जहां तीन हथियार और दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि विमला कुमारी के घर से यह हथियार बरामद हुआ है। पुलिस हथियार को जप्त कर जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment