रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के सभी थानों को पछाड़ते हुए हाथीदह बना नंबर वन, यह ख़िताब हाथीदह ने सभी थाने को पीछे छोड़ हुए चोरी के मामले में हासिल किया है, गौर करने की बात है की चोरी की वारदातों के मामले में हाथीदह थाने ने नंबर वन का खिताब हासिल किया है, अनुसंधान के मामले में नहीं, पिछले कुछ महीना और सालों की बात करें तो हाथीदह थाने में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें रिपोर्ट की गई जिसमें 5 लाख से 7 लाख और 35 लाख तक की चोरी की बड़ी वारदातें हुई,वहीं जानकारों की माने तो हाथीदह थाना क्षेत्र में औसतन प्रतिदिन चोरी की चार घटनाएं होती हैं अब पुलिस खुद को बेबस महसूस करते हुए जनता से मदद की गुहार लगा रही है, इधर थानाक्षेत्र की जनता इन चोरों के आतंक से पहले ही भयभीत है, लोगों को यह तक पता नहीं कि उनके गाड़ी से पहिए कब गायब हो जाएंगे स्टेपनी कब खुल जाएगी बैटरी कब निकाल लिए जाएंगे साइकिल कब चुरा लिए जाएंगे बाइक कब गायब हो जाएगी? यानी चोरी की बड़ी बड़ी घटनाएं हाथीदह थाना क्षेत्र में दर्ज हो चुकी है जिसमें एक का भी अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है,बात करें अनुसंधान की या वारदात की तो जितनी भी बड़ी चोरी की वारदातें हुई है वह हाथीदह थाना क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में ही हुई है,इसी क्रम में बीती रात चोरों ने हाथीदह राजकीय कृत मध्य विद्यालय जो अब 10+2 हो चुका है उसका ताला तोड़कर 35000 रुपए नगद सहित स्मार्ट क्लास से एलसीडी और कई सारे सामानों की चोरी कर ली गई, प्रधानाचार्य ने इसकी लिखित शिकायत हाथीदह थाने को दी है, नाइट गार्ड ने बताया कि उसे कुछ चोरों ने पकड़ लिया और पिटाई की और इसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दी गई, गौरतलब है की यह विद्यालय हाथीदह थाना के ठीक बगल में स्थित है!
पुलिस सूत्रों की मानें तो 12 से 22 आयु वर्ग के बच्चों के द्वारा ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जो खासतौर पर नशे के आदी हो चुके हैं, गौर करने वाली बात यह भी है कि हाथीदह थाना क्षेत्र में युवाओं और किशोरों में नशे का तेजी से प्रचार प्रसार हुआ है,तारी,गांजा,भांग, शराब इत्यादि तो आम बात है, यहाँ के बच्चे अब ब्राउन शुगर और स्मैक जानलेवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, पुलिस तथा स्थानीय लोगों को शक है कि इन नशेरियों के द्वारा ही घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है! इसके बावजूद पुलिस के हाथ हरेक चोरी के मामले में खाली ही रहे हैँ, और हाथीदह पुलिस नंबर वन का खिताब हासिल कर बधाइयां स्वीकार कर रही है!
बाइट – प्रधानाचार्य
बाइट – शिक्षक
बाइट – गार्ड




