रिपोर्ट – पंकज कुमार!
बिहार सरकार के द्वारा बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है ।लगभग पूरे बिहार में 8 लाख परीक्षा थी परीक्षा देने के लिए विभिन्न वाहनों पर सवार होकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने को मजबूर नजर आ रहे हैं क्योंकि सरकार की ओर से कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है। पटना गया रेल खंड में परीक्षार्थियों की भीड ट्रेनों में इस कदर देखी गई की ट्रेन के डिब्बे में भेड़ बकरियों के तरह जहां परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे हैं वहीं जहानाबाद प्लेटफार्म पर काफी भीड़ परीक्षार्थियों की देखी गई ।पटना गया रेल खंड में केंद्र सरकार के द्वारा परीक्षार्थियों के लिए पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को परीक्षार्थी एक्सप्रेस घोषित कर चलाई जा रही है लेकिन सरकार के जो इंतजाम है परीक्षार्थियों के संख्या के सामने नाकाफी है। ऐसी स्थिति में गया से पटना एवं पटना से गया जाने वाले लगभग सभी मेमो पैसेंजर ट्रेन के अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में परीक्षार्थियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी घर परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बिहार सरकार के द्वारा बीपीएससी परीक्षा को लेकर पूर्व से तैयारी आने-जाने एवं रहने के लिए नहीं किए जाने से दूसरे प्रदेश से बिहार परीक्षार्थी गलत मैसेज लेकर अपने राज्य लौट रहे हैं।




