अंतर्जातीय विवाह बना युगल जोड़ी के लिए खतरा, एसएसपी से जानमाल की सुरक्षा की लगाई गुहार!

SHARE:

रिपोर्ट:–निभाष मोदी

शादी से नाराज लड़की के परिजन हाथ धोकर पड़े हैं पीछे!

भागलपुर। अंतर्जातीय शादी बना युगल जोड़ी के लिए खतरा।भागलपुर में इंटरकास्ट मैरेज करना एक कपल को इतना महंगा पड़ रहा है कि दोनों के जान पर आफत आ गई है। लड़की के परिजन लड़का को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जान पर आफत देख राकेश कुमार और उनकी पत्नी मीनू ने एसएसपी निताशा गुड़िया से गुहार लगाई है। वे पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। दरअसल, राकेश और मीनू के बीच पिछले 8 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जून को दोनों ने भागलपुर के गोनूधाम में शादी कर ली, लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हुई क्योंकि, लड़की के मामा पंकज हरि और ‌बी जे पी नेता संजय हरि खलनायक बनकर इन दोनों को अलग करने पर आमादा है। लड़की के मामा हाथ धोकर उस लड़के के पीछे पड़ गए हैं।अब युगल जोड़ी अपने जान की गुहार लगाने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।

क्या है मामला:-

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के अलीगंज गंगटी निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार को उसी थाना क्षेत्र के गोरहट्टा चौंक,जरलाही निवासी रामचन्द्र हरी की पुत्री मीनू से विगत 8 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्षों की लुका छिपी से तंग आकर दोनो 15 जून को गोनूधाम में सात फेरे लेकर एक हो गए।फिलहाल लड़की,लड़का और लड़का के परिजन लड़की पक्ष के द्वारा दिये जा रहे धमकी से काफी दहशत में हैं।

इसमें वकील मामा बन रहा खलनायक

मीनू और राकेश ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग लगातार हम दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पूरे खेल में वकील मामा पंकज हरि मुख्य खलनायक की भूमिका में सामने आ रहे हैं जबकि घर के अन्य लोग सहायक खलनायक का किरदार निभा रहे हैं।

क्यों हो रहा है विरोध

चूंकि लड़की पक्ष के लोग आर्थिक मामले में लड़के पक्ष की अपेक्षा काफी मजबूत हैं, इसलिए लड़की पक्ष के लोग दोनों की शादी से नाराज हैं। इस नाराजगी को वे जान से मार देने की धमकी देकर जता रहे हैं। लड़की के एक मामा पेशे से वकील हैं तो दूसरे ‌बीजेपी के नेता।

लड़की पक्ष को बुलाती रही पुलिस, लेकिन नहीं आया जवाब देने

एसएसपी निताशा गुड़िया ने मामले को खत्म करने के लिए मोजाहिदपुर थाना भेज दिया। मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष ने लड़की पक्ष को बुलाया। लेकिन वे लोग थाना के गेट पर आकर वापस लौट गए।फिलहाल पुलिस लड़की को उसके ससुराल भेजने की तैयारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment