रिपोर्ट : – अमित कुमार
पटना सिटी के खुसरूपुर में हीरो कंपनी के शोरूम में लगी भीषण आग।
शोरूम के गार्ड की जिंदा जलने से मौत, दर्जनों गाड़ियां जलकर राख।
पटना के खुसरूपुर स्थित नगर नौसा रोड के नजदीक गुरुवार की अहले सुबह हीरो कंपनी के शोरूम में अचानक आग लग गई। इस आग लगी में शोरूम में काम करने वाले एक गार्ड की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग ने अपनी चपेट में पूरे शोरूम को ले लिया और पूरा शोरूम धू धूकर जलने लगा। आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी। अग्निशमन दस्ते की 5 गाड़ियों ने मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच शोरूम में रखी गई दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई।
घटना के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह लगभग 4:00 बजे खुसरूपुर के मां काली ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम में अचानक धुआ उठने लगी। देखते ही देखते धुआ आग का रूप ले लिया और पूरा शोरूम तेजी से जलने लगा। इस बीच आसपास के लोगों के बीच आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने बताया कि शोरूम में गांव का रोशन कुमार नाम का एक युवक गार्ड का काम करता था। रोशन रात्रि के वक्त शोरूम में ही सो रहा था। आग लगने की घटना के बाद वह आग की चपेट में आ गया और जलने से उसकी मौत हो गई / हीरो शोरूम में लगभग 100 से अधिक गाड़ियां थी। जिसमें आधा से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख हो गई।




