सुप्रसिद्ध ज्योतिष व आध्यात्मिक गुरु डॉ. बाल्मिकी प्रसाद को महर्षि भृगु व ज्योतिष श्री सम्मान!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार


अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष एवं अध्यात्म गुरु डॉ बाल्मीकि प्रसाद को जगन्नाथपुरी ओडिशा में महाऋषि भृगु सम्मान और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान कर किया गया सम्मानित

पूर्वी चम्पारण , मोतिहारी के केसरिया प्रखंड अंतर्गत नयागाँव निवासी,प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष एवं अध्यात्म गुरु आचार्य डॉ बाल्मीकि प्रसाद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर,महाऋषि भृगु सम्मान और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दे की आज श्री जगन्नाथपुरी ओडिशा की पावन धरती पर एक दिवसीय भव्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। यह आयोजन श्री डिवाइन एकेडमी एस्ट्रोलॉजिकल रिचर्च सेंटर के तत्वधान में,अमृत धारा 2023 के रूप में आयोजित किया गया। जिसमे देश विदेश के प्रख्यात ज्योतिषी एवं प्रकांड विद्वतजन शामिल हुए। वही अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके भारत के जाने-माने प्रख्यात वैदिक ज्योतिष, वास्तुशास्त्र,एवं,औरा स्कैनर विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य सह अध्यात्म गुरु डॉ बाल्मीकि प्रसाद ने पुरुस्कार मिलने के बाद सभी आयोजक मंडली का आभार करते हुए सफल महासम्मेलन के लिए बधाई दी ,मुख्य आयोजनकर्ता एवं श्री डिवाइन एकेडमी एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के मुख्य चेयरपर्सन एवं आयोजक डॉ दीपिका जेना (बेंगलुरु) के द्वारा अमृत धारा 2023 का अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषीय महासम्मेलन आयोजित किया गया,जिसमे देश विदेश के करीब तीन सौ विद्वान ज्योतिषी शामिल हुए। इस सफल आयोजन के मुख्य अतिथि एवं वैदिक ज्योतिषाचार्य एवं तंत्र सम्राट पंडित कृपाराम जी,वैदिक ज्योतिष के प्रकांड विद्वान एवं कथाकार पंडित आचार्य डॉ संतोष भार्गव जी,वैदिक ज्योतिष संजीव कुमार झा जी,जगदीश सैनी जी,श्री डिवाइन एकेडमी एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष एवं चेयरपर्सन डॉ दीपिका जैना,फाउंडर एंड सीईओ डॉ मनीष रावत,निदेशक डॉ सुशांत होता के द्वारा आयोजित महासम्मेलन काफी सफल एवं सराहनीय रहा,आचार्य डॉ बाल्मीकि प्रसाद ने संस्थान के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, सम्मानित कार्यकर्तागण एवं देश विदेश से आए सभी वरिष्ठ ज्योतिष विद्वतजन एवं भारत वर्ष के सभी सम्मानित नागरिकों का सहृदय नमन, वंदन करते हुए संस्थान के सभी अधिकारीगणों का आभार प्रकट किया है।

Join us on:

Leave a Comment