सीतामढ़ी -साढ़े तीन क्विंटल गांजा समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:


रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

: सीतामढ़ी पुलिस ने कंटेनर में छुपा कर नेपाल से भारत में लाए जा रहे 363 किलो गांजा कि खेप समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्करो को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ आकी गई है। दरअसल एसपी के स्पेशल डीआईयू टीम को मादक पदार्थ तस्करों के एक कंटेनर में गंजा लेकर सीतामढ़ी से दूसरे जिला में ले जाने की सूचना मिली थी। जहां से एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बथनाहा थाना क्षेत्र के दोस्तपुर एनएच 22 स्थित झंडा चौक के समीप से एक ट्रक के कंटेनर से गांजा के बनाए गए बॉकसो को बरामद किया। वही इसके साथ एक स्कर्पियो से चार लोगो को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है की गांजा को सीतामढ़ी के रास्ते गोपालगंज जिला ले जाया जा रहा था।

बाइट : मनोज कुमार तिवारी, एसपी, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment