प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय। शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से 100 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया है। दरअसल उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में रामानंद साह के घर में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।

इसी सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने रामानंद साह के घर में छापेमारी की, जहां से पुलिस को 100 कार्टून विदेशी शराब मिला है। पुलिस ने मौके से रामानंद साह को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब का बाजार मूल्य 10 लाख रुपए बताया जा रहा है। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद अवैध तरीके से शराब की एक बड़ी खेप घर में रखकर शराब का कारोबार किया जा रहा था।

इसी सूचना पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका पुत्र सरवन कुमार मौके से फरार हो गया । उत्पाद विभाग की टीम सरवन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रामशंकर साह ने शराब कहां से लाया था और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।




