रिपोर्ट:अनमोल कुमार

पटना। बढ़ती महंगाई और आसमान छूते सामानों की कीमत को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय एवं अन्य जगहों पर पोस्टर वार जारी है ।
पोस्टर में पेट्रोल- डीजल, दाल और कई आवश्यक सामग्रियों की सूची जिसमें बढ़ते महंगाई का जिक्र किया गया है ।

राजद नेता अरुण कुमार ने बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो भारतीय जनता पार्टी महंगाई को डायन बताया करता था और आज वही महंगाई उनकी भौजाई हो गई है क्या ?

उन्होंने कहा कि जनसाधारण ही नहीं बल्कि मध्यवर्गीय लोग भी इस महंगाई से पीड़ित है l लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। ऐसी स्थिति में मूल्य नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। एक तरफ महंगाई और दूसरी तरफ कोविड-19 संक्रमण के कारण बंदी से प्रभावित लोग भूख और पीड़ा से ग्रसित हैं !
इसके पूर्व भी जनतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भैंस जुलूस निकाला था !




