रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
नालंदा : रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर विभिन्न मांगो को लेकर बिहार राज्य आशा संघ और बिहार राज्य वैक्सिन कुरियर संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रहुई प्रखंड के आशा संघ के अध्यक्ष सह आशा फैसिलेटर मिंता देवी ने बताया की हमलोगों को 14 सुत्री मांगो को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे है ताकि हमारी आवाज सरकार के कानों तक पहुँच सके।प्रदर्शन कर रहे आशा कर्मियों ने कहा सभी आशा आशा फैसिलेटर/ ममता का उम्र सीमा 18 से 65 वर्ष किया जाए। जिसका उम्र नियुक्ती के समय जिसका 18-65 वर्ष है तो उसका स्थाई किया जाए। आशा ममता को देय राशि के भुगतान में स्थानीय स्तरों पर व्याप्त कमीशनखोरी-भ्रष्टाचार भेदभाव पर सख्ती से रोक लगाई जाए। आशा व वैक्सीन कुरियर कर्मियों ने सभी 14 सूत्री मांगो को लेकर अस्पताल के लेखापाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं उन्होंने कहा कि जब मांगे पूरी नहीं होगी तब हमलोग अनिश्चीत कालीन हड़ताल पर रहेंगे।
बाइट।मिन्ता देवी आशा कार्यकर्ता
बाइट।विजय कुमार वैक्सीन कुरियर संघ कर्मी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा