Search
Close this search box.

बैंगलुरु में देश भर के डिमोरलाइज्ड नेताओं का हो रहा जुटान – आर सी पी सिंह!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

नालंदा –सोमवार को बेंगलुरु में 26 दलो के जुटान पर पक्ष विपक्ष में लगातार वार पलटवार हो रहा है। खासकर भारतीय जनता पार्टी बेंगलुरु में महागठबंधन के नेताओं के जुटान पर चुटकी ले रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी बेंगलुरु में महागठबंधन के जुटान पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में जितने भी महागठबंधन के नेता का महाजुटान हो रहा है सभी नेता पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड है। शरद पवार को लेकर मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा शरद पवार अपनी टूटती हुई पार्टी को लेकर पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बाढ़ की तबाही को लेकर पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हैं। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से अपेक्षा रखती है कि बाढ़ जैसी त्रासदी में जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करें। उसी तरफ से कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड है। हमारा बिहार का भी नेताओं का यही हाल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खुद की पार्टी में बगावत की सुर से असहज महसूस कर रहे हैं। जब एक मंच पर इतने डेमोरलाइज्ड नेता इकट्ठा होंगे तो वह कैसे किसी समर को जीत सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में लोगों को लिट्टी चोखा खिलाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेंगलुरु इडली डोसा खाने गए हैं। इससे ज्यादा कुछ होने वाला भी नहीं है।

बाइट।आरसीपी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Leave a Comment

और पढ़ें