आरा -दो पक्ष में हिंसक झड़प, फायरिंग में महिला को लगी गोली!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली

आरा/बिहार के भोजपुर में सोमवार की शाम सनदिया गाँव में दो पक्षों में के बीच फायरिंग की घटना घटी, गोलीबारी के दौरान एक महिला को गोली लग गई, खून से लथपथ महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया,

पुलिस कई बिंदुओं को लेकर कर रही है, अनुसंधान

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गाँव में सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, मामला इतना तूल पकड़ा,और आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, उक्त फायरिंग में 42 वर्षीय महिला आरती देवी के हाथ में गोली लगी और घटनास्थल पर ही गिर गई, फायरिंग की घटना के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई,

प्रशिक्षु आईपीएस सह एसडीपीओ प्रकाश चंद्र कुमार ने बताया कि सनदिया गाँव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में मारपीट की घटना घटी , उसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक महिला आरती देवी घायल हो गई, घायल महिला अनिल पांडे पत्नी बताई जा रही है, घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है,उन्होंने कहाँ की अपराधी बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें