प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक बाप ने अपनी पुत्री की प्रेमी को सुपारी देकर बेरहमी से हत्या करा दिया दरअसल बेगूसराय पुलिस ने सूरज हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा एसपी योगेन्द्र कुमार ने किया है। सूरज कुमार हत्या दो दिनों पहले प्रेम प्रसंग में किया गया था । एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि लड़की के पिता अमित कुमार ने मृतक का दोस्त सहित सभी पाँचो आरोपी गिरफ्तार किया है हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते लड़की के पिता अमित कुमार हत्या हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता है। सूरज कुमार के प्रेम प्रसंग के संबंध में बताया जाता है की
अमित कुमार की पुत्री को सुरज कुमार ने 6-7 माह पूर्व लेकर भाग था। लड़की के पिता अमित कुमार ने अपने ही गाँव के रामाधार सिंह को 3 लाख रुपए में सुरज कुमार की हत्या करने की सुपारी दिया गया था।
सुरज कुमार को मटिहानी क्षेत्र के सिहामा गांव से दो दिन पहले गायब होने का आवेदन मृतक के मां निर्मला देवों ने अज्ञात लोगों के विरोध लिखित आवेदन मटिहानी थाना में दिया गया मटिहानी थाना पुलिस ने कांड सं0 97 / 23 दर्ज कर धारा-363/34 धारा के अन्तर्गत अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने इस घटना का गंभीरता से लेते हुए कांड के उदभेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार भारती,अरबिन्द कुमार रिफाइनरी थाना अध्यक्ष एवं सशस्त्र बल मटिहानी थाना चीता बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया। गठित टीम ने सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए इस घटना में संलिप्त अपराधी रोहित कुमार, रामाधार सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपरधी ने अपना अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पुछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मी रोहित कुमार ने बताया कि शव को सिंहमा बहियार में सड़क के किनारे झाड़ी में फेंकने दिया आरोपी राहित कुमार के निशानदेही पर गायब सुरज कुमार का शव बरामद किया गया और घटना में संलिप्त अपराधी रामाधार सिंह, अमित कुमार,मनोज महतो, मनटून कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।




