बेगूसराय बखरी अंचलाधिकारी शिवेंद्र कुमार को घात लगाये युवक ने चाकू से गोदा!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी

*

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जिले के बखरी प्रखंड के अंचलाधिकारी शिवेंद्र कुमार पर एक युवक ने उनके आवास में घुसकर तेज चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमलावर युवक उस समय अंचलाधिकारी पर हमला किया जब वह अपने आवास पर मौजूद थे हमलावर युवक अंचलाधिकारी से मिलने उनके आवास पर गया जब अंचलाधिकारी दरवाजा खोलकर बाहर आए तो हमलावर युवक सीओ शिवेंद्र कुमार पर चाकू से हमला कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल अंचलाधिकारी का इलाज पीएससी अस्पताल बखरी में चल रहा है जहां अनुमंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद हैं। हमलावर युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव निवासी राम प्रताप सिंह के पुत्र मोहन कुमार के रूप में पहचान हुई है घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर हमलावर युवक को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है, अभी तक हमला का कारण पता नहीं चला है सूत्रों की माने तो हमलावर युवक किसी जमीन के दाखिल ख़ारिज कराने के लिए कई बार अंचलाधिकारी को कहा लेकिन अंचलाधिकारी किसी तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देकर नहीं कर रहे थे, और इसी आक्रोश में हमलावर युवक ने अंचलाधिकारी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

Join us on:

Leave a Comment