गन पॉइंट पर बदमाशों ने बैंक कर्मियों, ग्राहकों को बंधक बनाकर 9 लाख 43 हजार की लूट की !

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दी है. लूट की यह घटना मंगलवार को दोपहर मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मे घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे के करीब दो बाइक पर सवार होकर 5 बदमाश बैंक पहुंचे. दो गेट पर ही रुक गया वही 3 बदमाश ग्राहक बनकर बैंक के अंदर घुसे. सभी बदमाशो ने नकाब पहन रखा था. बैंक के अंदर जाने के बाद बदमाशो ने हथियार के बल पर बैंक के कर्मचारियों और बैंक मे मौजूद ग्राहकों को बंधक बनाकर लुट पाट शुरू कर दी. वही विरोध करने पर बैंक के गॉर्ड को पीट कर लहूलुहान कर दिया. बैंक से करीब 9 लाख 43 हज़ार रूपये लुट कर बदमाश वहा से रफूचक्कर हो गए. सूचना मिलने पर मीनापुर थाने की पुलिस के साथ कई वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश कुमार ने बताया की 3 बदमाश बैंक के अंदर घुसे थे जो हथियार के बल पर बैंक से 9 लाख 43 हज़ार रूपये लुट कर फरार हो गए है. पूरे इलाके में पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

बाइट राकेश कुमार एसएसपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें