कैमूर जिले में हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा सभी शिवालय

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार से सावन का महीना चढ गया है। सावन का महीना चढते ही भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। वहीं कोई देवघर जा रहा है तो कोई रोहतास पहाडी पर गुप्ता धाम जा रहा है। तो वही कोई मुंडेश्वरी मंदिर स्थित पंचमुखी भोलेनाथ पर जल अर्पित कर रहा है बात करें जिले के भगवानपुर प्रखंड की तो प्रखंड मुख्यालय स्थित शुकुल मड़ैया पहाड़ी पर विराजमान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए कतार बद्ध दिखे श्रद्धालू कुल मिलाकर देखें तो मंगलवार को सावन का महीना चढते ही शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुउमड रहे है। भभुआ जिला मुख्यालय सहित मोहनियां, रामगढ़, नुआंव, कुदरा, दुर्गावती, भगवानपुर, रामपुर, चैनपुर, चांद आदि सभी प्रखंडों में स्थित शिवालयों में मंगलवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भभुआ शहर के पुलिस लाइन स्थित डांकेश्वर शिव मंदिर, खाकी गोसाई मंदिर, राम जानकी मंदिर, चमन लाल पोखरा स्थित शिव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु मंदिर जाने के क्रम में हर हर महादेव, बोल बम आदि कई नारे लगा रहे थे। मंदिरों में सुबह से ही घंटे की आवाज गूंजने लगी थी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय रहा। श्रद्धालुओं के हाथों में पूजा की थाली में बेल पत्र व फूल माला व अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवालय पहुंच रहे थे। अधिकांश मंदिरों में रूद्राभिषेक का कार्यक्रम भी किया गया।

Join us on:

Leave a Comment