पटना के मोकामा में लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद, मरांची थाना की कारवाई!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

कार से भारी मात्रा में शराब जब्त

मोकामा में भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है, जांच के क्रम में पुलिस की वाहन देख कार छोड़कर तस्कर फरार हो गया,पुलिस को कार संदिग्ध लगी पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तो उसमें भारी मात्रा में कई कार्टून में रखें विदेशी शराब बरामद किए गए जिसमें 450 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी हुई है, जिसकी कुल धारिता 168 लीटर से अधिक बताया गया है, थाना अध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि सुबह की गश्ती के दौरान एस आई दीप लाल पासवान ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तभी गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया और इसी क्रम में कार से शराब की बरामदगी हुई है! उक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरहिया से मोकामा की ओर जा रही थी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक फरार हो गया इस बीच वीआईपी नंबर कार में लगी होने के कारण कार की भी जांच की जा रही है पुलिस को संदेह है कि उक्त कार चोरी की है!
बाइट – साकेत कुमार, थानाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment