आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भोजपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना उमाशंकर मिश्रा आखिरकार आज भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के एक विशेष टीम के हाथ चढ़ गया, पिछले 1 महीने से उमाशंकर मिश्रा के लिए भोजपुर पुलिस दिन रात एक कर लगातार छापेमारी कर रही थी, जबकि कई पुलिस की टीम बिहार के बाहर भी अलग-अलग राज्यों में इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार मशक्कत करने में लगी हुई थी, वहीं आज उमाशंकर मिश्र आरा के रमना मैदान के पास गिरफ्तार कर लिया गया, उमाशंकर मिश्रा पुलिस मुख्यालय के द्वारा ₹50000 का इनामी अपराधी भी था, जबकि उमाशंकर मिश्रा के ऊपर भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर ओझा के हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया गया है, उमाशंकर मिश्रा कोर्ट से प्रोविजनल बेल पर बाहर आया था, और उसे 4 सप्ताह के अंदर पुनः कोर्ट में सरेंडर कर देना था जबकि उसने कानून को धता बताते हुए अपने आप को भूमिगत कर लिया और जिले से फरार हो गया वही हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए डीजीपी बिहार और भोजपुर एसपी को हाई कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश जारी किया था, जबकि भोजपुर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आज उमाशंकर मिश्रा को अपने वकील से मिलने जाने के क्रम में आरा के रमना मैदान के पास धर दबोचा भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि उमाशंकर मिश्रा पिछले कई दिनों से भोजपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना था वही आज इनके विशेष टीम ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार ने बताया कि इस गिरफ्तारी में लगे विशेष टीम को पुरस्कृत किया जाएगा




