जहानाबाद- बारिश ने गर्मी से दी राहत तो जलजमाव ने जीना किया मुहाल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में हुई झमाझम वर्षा से एक ओर जहां आम लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है वहीं शहर में वर्षा के कारण कई मोहल्ले की गलियों एवं सड़कों की स्थिति जलजमाव एवं कीचड़ से नारकीय हो गया है ।जहानाबाद से अरवल जाने वाले एनएच 110 पर बनी जिला मुख्यालय में अंडर पास में पानी भर जाने के कारण वाहनों के परिचालन में और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडर पास में पानी जमा होने की कोई नई बात नहीं है जब हल्की बारिश होती है तब अंडरपास में पानी जमा हो जाती है और वाहनों के परिचालन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है ।बाबजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर परिषद जहानाबाद के द्वारा मोहल्ले के गलियों एवं नालियों के साफ-सफाई में प्रतिमा लाखों रुपए खर्च की जाती है लेकिन हल्की वर्षा में अधिकांश नालियां जाम हो जाती है और गलियों में कीचड़ एवं जलजमाव लग जाती है ।जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।सबसे बुरा हाल जहानाबाद जिला मुख्यालय से होते हुए हवाई अड्डा जाने वाले सड़क की है जहां कई गड्ढे बने हुए हैं। जिसमें जलजमाव व कीचड़ लगे हुए हैं और लोगों को और परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इधर अरवल जहानाबाद सड़क मार्ग पर अंडरपास में पानी जमा हो जाने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ आम जनों को भी भारी परेशानी आवागमन में उठानी पड़ रही है

बाइट समाजसेवी

Join us on:

Leave a Comment