कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बीएससी की पढाई कर रहे एक छात्र का शव पंखे से लटकता बरामद किया गया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर की बतायी जाती है। भभुआ शहर के वार्ड संख्या एक हवाई अड्डा पाल छात्रावास के पास एक निजी घर से मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखे से लटकता एक युवक का शव बरामद किया है। जिस छात्र का पुलिस ने शव पंखें से लटकता बरामद किया है। उसकी पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना गांव निवासी जगमोहन यादव का 18 वर्षीय बेटा दरोगा यादव के रूप में की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और उसके छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पता चला है कि दरोगा भभुआ शहर में एक निजी घर में अकेले रहकर बीएससी की पढ़ाई करता था। वहीं दारोगा के साथ एक दस साल का बच्चा भी रह कर पढाई करता थ। शुक्रवार की सुबह दारोगा बच्चे को विद्यालय भेज दिया। वहीं करीब सुबह सात बजे के उसके रूम से अगल बगल के लोग उधर से गुजरे तो खुले दरवाजे से घर के अंदर पंखे से लटके युवक को देख लोगों द्वारा शोर मचाया गया। जिसके बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस कोदी गयी।




