रिपोर्ट – अमित कुमार
मंत्री श्रवण कुमार और शिक्षक भर्ती नियम वाली विरोध
बिहार में शिक्षकों की होने वाली भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अन्य राज्यों के भी अभ्यर्थियों के लिए दरवाजा खोल दिया है। जिसके बाद बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी संघ ने इसका विरोध करते हुए आंदोलन करने की धमकी दी है।
इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश में सभी लोग भारतीय हैं और सब को भारत की नागरिकता है। बिहार सरकार नियम और संविधान के मुताबिक चलती है और जो भी कार्रवाई हो रही है और नियम से हो रही है।
बाईट – श्रवण कुमार ( ग्रामीण विकास मंत्री )




