रिपोर्ट – अमित कुमार!
जदयू प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज, इस दौरान मंत्री जयंत राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा मध्यप्रदेश में उन्होंने एक वक्तव्य दिया है कि बिहार में कुछ जातियों को ही सरकारी लाभ मिल रहा है, प्रधानमंत्री के कहने का जो वक्तव्य आया है यह गलत है उनका जो कहना है. जो पिछड़े तबके के लोग हैं जिनको लाभ मिला है इसलिए अलग-अलग बयान आ रहा है, वही मंत्री जयंत राज ने कहा विपक्ष का जो बैठक हुआ है इससे यह लोग घबरा गए हैं. जयंत राज ने कहा उनको जिनको जेल के अंदर डालना है वह तो देख ही रहे हैं किस तरह ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है. वहीं अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर जयंत राज ने कहा इस बार आ रहे हैं तो युवाओं को 9 साल में कुछ नहीं किए हैं लेकिन इस बार कुछ करें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी दे. वहीं शिक्षक नियमावली में किए गए संशोधन को लेकर जयंत राज ने कहा शिक्षक नियमावली में जो संशोधन हुआ है क्योंकि हर जगह पूरा देश एक है संविधान एक है तो सामान्य वर्ग के जो भी अभ्यर्थी होते हैं उनको कहीं भी फॉर्म भरने का अधिकार होता है. मंत्री जयंत राज्य ने कहा संविधान में जो नियमावली बनी हुई है उसी के तहत कार्य हो रहा है.
बाइट: जयंत राज, मंत्री बिहार सरकार




