पीएम पर भड़के मंत्री श्रवण कुमार, कहा जो भाजपा में सभी हरिश्चन्द्र बाकी सब भ्रष्टाचारी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

जो नेता भाजपा के साथ हैं वह सभी हरिश्चंद्र हैं और जो भाजपा के विरोधी दलों में है वह सभी भ्रष्टाचारी हैं। भाजपा ऐसी वाशिंग मशीन है जिसमें कोई भी भ्रष्टाचारी जाता है तो वह बेदाग हो जाता है। देश में जब भ्रष्टाचार पर बहस होगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यह बयान जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री श्रवण कुमार ने दिया। जदयू जनता दरबार का आश्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सभी बड़ों को सबसे प्यारी कहते हैं लेकिन भाजपा में जो लोग हैं उनके बारे में उनका कोई राय नहीं आता। देश में केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थानों पर जिस तरह से आपातकाल थोप रखा है उसे सभी जानते हैं। सबसे पहले इस देश में सभी जांच एजेंसियों को निष्पक्ष होने की जरूरत है। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के मौके पर मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा था कि 23 अप्रैल को पटना में विपक्षी हो कि जो मीटिंग हुई थी वह सिर्फ फोटो सेशन था। किसी रिश्तेदारी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी पर कार्रवाई होगी।

बाईट – श्रवण कुमार ( ग्रामीण विकास विभाग मंत्री )

Join us on:

Leave a Comment