पंकज कुमार जहानाबाद
-जहानाबाद के केनदूई गांव में गांव की समीप स्थित नदी के खार से बालू निकालना एक मजदूर को महंगा पड़ गया। बालू निकालने के दौरान खार धंस गया और मिट्टी से दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई । यह मामला परस बीघा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव काहै। उस समय गावं मेअफरा तफरी मच गई जब मिट्टी धंसने कारण एक मजदूर की मौत हो गई। केंदुई गांव निवासी लखन पासवान अपने मकान बनाने के लिए नदी से बालू लाने के लिए गया था इसी दौरान मिट्टी गिर गया। जैसे ही ट्रैक्टर में बालू भर रहा था, अचानक मिट्टी धंस गया जिसके कारण यह व्यक्ति मिट्टी के अंदर दब गया। इसके साथ और काम कर रहे मजदूर ने इस घटना की सूचना गांव वासियों को दिया दौड़े-दौड़े गांव वासी घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह मिट्टी हटाकर इस व्यक्ति को मिट्टी से बाहर निकाला लेकिन इसके शरीर पर मिट्टी गिर जाने के कारण यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया इसके परिजन द्वारा इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया । जैसे ही इस के परिजन को मौत की खबर लगी परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जाता है कि नदी के अगल-बगल के लोग अपने घर बनाने के लिए नदी से बालू निकालते हैं इसी के कारण नदी काफी गहरा हो गया है, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी के कारण या दुर्घटना हो गई और इस व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टर का कहना है कि लखन पासवान नामक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हुआ जब उसकी जांच की गई वह व्यक्ति की मौत हो चुकी थी । यह व्यक्ति के शरीर पर मिट्टी गिर जाने के कारण दब गया था जिसके कारण इसकी मौत हो गई है।
बाइट मृतक के भाई बाइट डॉ संजय कुमार चिकित्सक सदर अस्पताल जहानाबाद




