हाजीपुर सदर अस्पताल हुआ रनभूमि में तब्दील,दो पक्षों ने की जमकर मारपीट!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

हाजीपुर सदर अस्पताल हुआ रनभूमि में तब्दील,दो पक्षों ने की जमकर मारपीट-LIVE VIDEO,मारपीट के बाद दोनों पक्ष ईलाज कराने पहुंचा था, दोनों पक्ष से आधे दर्जन गिरफ्तार

वैशाली। जिले के सदर अस्पताल हाजीपुर बीते मंगलवार की देर रात रणभूमि में तब्दील हो गया। अफरा तफरी मच गई। सदर अस्पताल में इलाज करवाने आए दो पक्ष उलझ गए और एक दूसरे पर हमला करने लगा। सदर अस्पताल हाजीपुर में हो रहे दो पक्षों में मारपीट का LIVE वीडियो सामने आ गया है। हमलावर पुलिस के मौजूदगी में भी बात नहींमाने और दोनो ने जमकर मारपिट किया है। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसका इलाज़ पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा था।

क्यों हुईं सदर अस्पताल में विवाद

सदर थाना क्षेत्र के फतिहाबाद बाद गांव निवासी ललन दास के पुत्र जितेंदर कुमार और गांव के ही मोहमद अफरान में बीच किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। जिसमें दोनों ने गाली गलौज कर मारपीट कर लिया था दोनों तरफ से आधे दर्जन लोग जख्मी हो गया था। तभी ललन दास के एक पुत्र दीपक कुमार को कमरे में बन्द कर पिटाई करने लगा। जिसे पुलिस की दबिश पड़ते ही उसे मुक्त कर दिया। दोनों पक्ष ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया। इलाज़ चल ही रहा था इसी बीच मोहमद अफरान ने अपने घर से अन्य लोगों को बुलवा लिया और ललन दास के दोनों बेटे जितेंदर कुमार और मुन्ना कुमार को पिटाई करने लगा। जिसको लेकर बचाने गए ललन दास और उसकी पत्नी रेखा देवी को भी मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मारपीट होता देख ड्यूटी पर तैनात सदर अस्पताल के पुलिस कर्मी दोनों के बिच बचाव कर मामले को शांत कराने पहुंचे जिन्हें भी मामूली चोट लगी है और वर्दी फट गया।

मारपीट की सूचना पर पहुंची दो थाने की पुलिस

सदर अस्पताल में दोनों पक्षों में हो रही मारपीट की सूचना पर नगर थाने और सदर थाने के पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंची। और दोनों पक्ष से आधे दर्जन लोग को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

क्या कहते हैं पुलिसकर्मी

इस संबंध में सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे पुलिसकर्मी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग मारपीट कर इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। तभी दोनों पक्ष के लोग हिंसक मारपीट करने लगे। जिसमें उन्हें चोट आई है और वर्दी भी फट गई है।

Join us on:

Leave a Comment