ऋषिकेश की रिपोर्ट –
नालंदा -परबलपुर थाना क्षेत्र के करण बिगहा गांव में मंगलवार को लूटपाट के दौरान बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटकर, बुजुर्ग दादी और मासूम पोते की हत्या कर दी। घटना दोपहर की बताई जा रही है। देर शाम पड़ोसी घर गए तो डबल मर्डर का खुलासा हुआ। घटना की भनक लगने पर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।एसडीओ एसपीपीओ थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतकों में किराना दुकानदार अंजन भाई पटेल की 70 वर्षीया मां मीना देवी और 4 वर्षीय पुत्र अंश पटेल शामिल है। बुजुर्ग महिला का शव खाट पर, जबकि बच्चे का शव फर्श पर था। दोनों के गले में रस्सी का फंदा बना है। पैर भी बंधे हैं। जिससे गला घोंटकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। परिजन 9 लाख से अधिक की संपत्ति लूट का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में दोहरे हत्याकांड के खुलासा से गांव में सनसनी फैल गई। अंजन भाई की कुछ गाय खुली थीं। पड़ोसी महिला रात में गाय को खुली देखी तो उन्हें बांधने के लिए कहने को घर गई। तब उनकी नजर दोनों के शव पर गई। घर में सामान बिखरा था। जिससे लूट के विरोध पर वारदात का अंदेशा ग्रामीण जता रहे हैं। घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने डकैती की घटना से इनकर करते हुए
सिर्फ हत्या की बात बता रहे है। डीएसपी ने बताया की मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है।
बाइट।कृष्ण मुरारी प्रसाद डीएसपी हिलसा
बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।मृतक के चाचा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




