अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे किसान सालाहकारों ने की बैठक

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

किसान सलाहकार संघ जहानाबाद की बैठक एक निजी रेट हाउस में की गई जिले के सभी किसान सलाहकार अपने एक सूत्री मांग जनसेवक के रूप में समायोजन को लेकर पिछले 6- 6- 2023से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर 26 – 6- 2023 को मीठापुर स्थित कृषि भवन को घेरने एवं धरना देने की तैयारी को लेकर आज बैठक में जिले के सभी किसान सलाहकार उपस्थित हुए। कई किसान सलाहकारों के द्वारा यह इच्छा जताई गई कि किसान भी हमारी मांगों के समर्थन में आगे आना चाहते हैं और अपना समर्थन देना चाहते हैं इसीलिए यह निर्णय लिया गया कि इच्छुक किसान धरना प्रदर्शन में भाग ले सकते हैं क्योंकि किसान सलाहकार पंचायत स्तर के कृषि कर्मी हैं और हमेशा किसानों के बीच रहकर किसान हित लाभकारी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करने का कार्य करते रहते हैं। सर्वसम्मति से निर्णय के बाद जिला किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने आह्वान किया है कि किसान सलाहकारों के समर्थन में जो भी किसान पटना जाना चाहते हैं उनका स्वागत है वह 26 तारीख को अपनी इच्छा से पटना के मीठापुर कृषि भवन के प्रांगण में चल सकते हैं। हमारा विरोध प्रदर्शन एवं हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है। बैठक में राजीव कुमार रंजन ,आदित्य कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, रंजीत कुमार, राहुल कुमार ,आलोक कुमार, रितिक कुमार ,शैलेश आर्य ,रामाश्रय प्रसाद ,ज्योति कुमारी, अंकिता कुमारी ,बबीता कुमारी, नंद किशोर कुमार, राम किशोर कुमार, मनोज कुमार, लालदेव चौधरी, तोहिद आलम सहित जिले के सभी किसान सलाहकार मैं अपना विचार रखा।

Join us on:

Leave a Comment