मुजफ्फरपुर में बैंक से दो लाख लेकर निकली महिला की बाइक से पैसे लूटकर फरार हुए बदमाश!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुज़फ़्फ़रपुर
लाखो लूट

जिले में बाइक सवार बदमाश डिक्की तोड़कर दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए। मामला काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला स्थित पड़ाव पोखर मोहल्ले की है। जहां महिला कृष्णा शर्मा अपने बेटे सोनू के साथ बैंक से दो लाख रुपए निकलकर आई थी। इसी दौरान घर के पास बदमाश ने डिक्की तोड़कर पैसे निकाल लिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित महिला और उसके बेटे से घटना के संबंध में जानकारी ली। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है। थानेदार दिगंबर कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।


पीड़ित महिला कृष्णा देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 23 जून को है। कल फलदान था। शादी में खर्च था। इसके लिए वह अपने बेटे के साथ कल्याणी स्थित एसबीआई बैंक शाखा गई थी। वहां उन्होंने दो लाख रुपए निकाले थे। रुपए निकालकर बाइक के डिक्की में रख दिया। वहां से बेटे के साथ घर पहुंचे। घर के बाहर बाइक खड़ी थी। गली में कोई नही था। बेटे ने कहा कि तुम घर में जाओ। हम पैसे ले लेते है। वे बाइक से उतरकर अंदर बेटे के साथ गई। जब बेटा वापस आया तो डिक्की टूटा हुआ था। उसमे रखा पैसा गायब था। इधर उधर खोजबीन किया। लेकिन, पैसे नही मिले। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें