जिला परिषद अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता का आधा दर्जन जिप सदस्यों ने लगाया आरोप

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के जिला परिषद अध्यक्ष रिकी सिंह पर आधा दर्जन जिला परिषद सदस्यों ने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया और इसकी लिखित शिकायत डीएम सावन कुमार से किया है। जिन आधा दर्जन जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ वित्तीय अनियमितता को लेकर लिखित शिकायत किया है। उसमें जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल भभुआ, पूर्व जिप अध्यक्ष विशभंरनाथ नाथ सिंह यादव, भगवानपुर जिप सदस्य समदेईया देवी, कुदरा भाग दो के जिप सदस्य श्वेता गुप्ता, कुदरा भाग एक के जिला परिषद सदस्य मधु यादव, दुर्गावती के जिला परिषद सदस्य दीपक कुमार शामिल हैं। डीएम से किये गये शिकायत में सदस्यों ने अघ्यक्ष के खिलाफ पंचम और छठे वित्त आयोग, जिला परिष‍्द की आंतरिक राशि, सरकार द्वारा दी गयी राशि आदि का उपयोग अपने चहेते जिप सदस्यों के क्षेत्र में ही दिये जाने का आरोप लगाया है। साथ ही डीएम को दिये गये आवेदन में मार्केट कंप्लेक्स बनाने के लिये चार करोड रुपये की राशि अपने क्षेत्र रामगढ में ही ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके अलावे जिप अध्यक्ष के ऊपर कमीशन लेने, गाडी और गार्ड का उपयोग उनके पति द्वारा किये जाने समेत कई तरह का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत जिला परिषद सदस्यों ने किया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें