मंत्री श्रवण कुमार ने मृतक के आश्रितों को दिया चार चार लाख का चेक!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा -बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय पहुंचे।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित भी मौजूद रहे। जहां राज्य सरकार के द्वारा प्रदत चार-चार लाख की सहायता राशि का चेक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा चार मृतक के आश्रितों को प्रदान किया गया। गौरतलब है की तीन लोगो की मृत्यु पानी में डुबने से तथा एक की मृत्यु वज्रपात से हो गई थी। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है। आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहती है इस प्रकार के सहयोग से मृतक के आश्रितों को सहायता मिलती है। मेरी पूरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है हम सभी ईश्वर से मृतक के आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

बाइट।श्रवण कुमार मंत्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment