रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
CM नितिश ने विश्वास तोड़ा है, अब BJP में नही आने दुंगी, पिछली बार कम सीट होने पर भी मोदी ने सीएम बनाए थे।
वैशाली। जिले के हाजीपुर पहुंची बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी ने कहा कि जो अपना बिहार सही ढंग से नहीं चला सका वह देश क्या चलाएगा। एक ही बात को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 बार बोलते हैं तो देश क्या चला पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि बीजेपी में आना चाहते हैं तो मैं नहीं आने दूँगी। नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो चुका है। रेनू देवी ने कहा कि पिछली बार कम संख्या होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनाए थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास तोड़ते हुए विश्वासघात किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास नहीं करना है और आगामी 2025 में पूर्ण बहुमत से भाजपा बिहार में सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विपक्षी एकता मजबूत करने के सवालों को जवाब देते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा कि गठबंधन नही लठ बन्धन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल एक नहीं होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पूर्व में ही बोल चुकी थी कि हम कांग्रेस के साथ है नही रहेंगे सीपीआई के साथ रहेंगे। कभी विपक्षी पार्टी एकजुट नहीं होगी दुनिया जानती है कभी भी आएगी तो सत्ता में भाजपा ही आएगा।
विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री रेनू देवी हाजीपुर के पानापुर सुखानंद गांव में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंची थी।




