राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम, राहगीरों को शरबत पिला रहे हैँ कोंग्रेसी!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

_कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी युवा कांग्रेस के नेताओं ने राहगीरों को शर्बत पिलाई और शहर के विभिन्न चौराहों पर शीतल पेयजल को लेकर घड़ा की व्यवस्था की।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव के नेतृत्व में विभिन्न चौक चौराहों पर रिक्सा,ठेला और टेम्पू चालक के अलावा राहगीरों को इस भीषण गर्मी में शर्बत और ठंडा पानी पिलाकर राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना की।राहगीर भी इस गर्मी से राहत के लिए शर्बत और शीतल जल पी रहे थे।इस मौके पर पूर्वी चम्पारण युवा कांग्रेस के नेता बिट्टू यादव ने कहा कि जिला में भीषण गर्मी पड़ रही है।लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।इसी को देखते हुए राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर इस भीषण गर्मी और जानलेवा धूप में लोगों को शर्बत पिलाकर उन्हें राहत दिलाने का कारण कर रहे हैं।क्योंकि राहुल गांधी गरीब गुरबा और आम लोगों के दिल में बसते हैं।इसलिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर आम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था युवा कांग्रेस कर रही है और चौक चौराहों पर पानी भरा हुआ घड़ा रखा गया है।राहुल गांधी के जन्म दिन के अवसर पर शहर के गांधी चौक, बलुआ चौक,रिक्सा स्टैंड और छतौनी चौक समेत कई चौक चौराहों पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को शर्बत पिलाया और राहुल गांधी के लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की।
बाइट :—–युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव

Join us on:

Leave a Comment