अमित कुमार की रिपोर्ट
बुधवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का किया गया आयोजन, कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री संजय झा, मदन सहनी और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे पप्पू खान सहित कई लोगों ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जीतनराम मांझी के बारे में सब लोग जानते हैं, जनता भी जानती हैं, किसी से छुपा हुआ है, हमारे नेता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, हमारे नेता के कारण वह इस वजूद तक पहुंचे हैं कब वह क्या बोलते हैं इसका अंदाजा लगा लीजिए, हमारे नेता के बारे में कुछ कहना जरूरी नहीं है, हमारे नेता का जो विजन है उसे अन्य प्रदेश के साथ देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी शक्ति अमेरिका है वह भी हमारे नेता के विजन को सहरा है।

वहीं बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार के कारण ही जीतनराम मांझी को आज राजनीति में पहचान मिली है, उन्हें नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन दुर्भाग्य से लालच के कारण वह आज भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं.
वहीं मंत्री जमा खान ने कहा कि तेजस्वी यादव ने केंद्रीय एजेंसियों के बारे में जो कुछ भी कहा है, वह बिल्कुल सही है, भाजपा विपक्षी एकता को लेकर घबराई हुई है और वे विपक्ष को निशाना बनाने के लिए किसी भी संदर्भ में जा सकते हैं, जैसा कि तमिलनाडु में किया गया है।




