पंकज कुमार जहानाबाद ।
आज दिनाँक 14 जून 2023 को टेहटा बाजार में भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ दास की अध्यक्षता एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री धर्मवीर सरकार के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी रहे। मनोज शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के वजह से ही केंद्र में काबिज है और आने वाले 2024 के आम चुनाव में पुनः केंद्र में एवं 2025 में बिहार में सरकार बनाएगी। भाजपा के सात मोर्चे के कार्यकर्ता मण्डल स्तर पर 75 कार्यकर्ताओं की टोली बना करके केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को परिचित करायें एवं अपने क्षेत्र में पार्टी की विश्वसनीयता को जमीनी स्तर पर कायम करें। भाजपा सिर्फ राजनीति ही नहीं करती है बल्कि मानव समुदाय की संरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए काम कर रही है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को भाजपा ने मान सम्मान देने का काम किया हो, चाहे आदिवासी, दलित समाज के प्रतिनिधि कों राष्ट्रपति बनाया, अतिपिछड़ा से प्रधानमंत्री, सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दें करके समरस समाज का निर्माण किया है। आप कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण कार्य के सहयोगी है आप जनता के आवाज़ बन उनके दुःख दर्द कों दूर कर 2024 में पुनः मोदी की सरकार केंद्र में बनबाइये। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रवि शेखर, भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, कृष्णमुरारी, मंत्री मनोज पासवान, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुमार, गोपाल सिंह,विनोद कुमार,विमलेश शर्मा, राकेश कुमार, कृष्ण वर्मा, राहुल पाण्डेय, रंजीत कुमार,अमित कुमार,विजय द्विवेदी,विश्वनाथ सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही। कार्यक्रम के पश्चात मनोज शर्मा एवं अजीत चौधरी ने टेहटा बाजार में सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन के तहत टेहटा बाजार में व्यापारी एवं आम लोगों के बीच जनसम्पर्क कर मोदी सरकार के उपलब्धियों से परिचय कराया।




