युवक के अपहरण की घटना निकली झूठी, गांजा के मामले में हरियाणा पुलिस ने किया है गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मनिहारी से युवक के अपहरण की घटना निकली झूठी, गांजा के मामले में हरियाणा पुलिस ने किया है गिरफ्तार

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार से युवक के अपहरण की खबर झूठी निकली। क्योंकि मनिहारी बाजार से युवक का अपहरण नहीं हुआ है। बल्कि उसको हरियाणा पुलिस गिरफ्तार की है। हरियाणा पुलिस ने गांजा के मामले में दर्ज केस के आलोक में युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी और इसकी सूचना भभुआ पुलिस को न देकर दुर्गावती पुलिस को दी थी। बता दें कि भभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहारी से दिनांक 11 जून को को हरिओम बिंद के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके जांच से पता चला कि वह गांजा के एक केस में फरीदाबाद हरियाणा में वांछित था और वही से क्राइम ब्रांच फरीदाबाद (हरियाणा )की पुलिस आयी थी और हरिओम बिंदु को गिरफ्तार कर ले गयी. हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की सूचना भभुआ थाना को न देकर दुर्गावती थाना को दी गई थी। इसके कारण सत्यता की पता चलने में विलंब हुई और अपहरण की घटना सत्य नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment