पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलया गांव में शराब को लेकर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईट पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही ग्रामीणों को आक्रोशित देख पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर भाग कर अपनी जान बचाई। वही इस फायरिंग में एक युवती के हाथ मे छर्रा लग गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पलया मोड़ के समीप पटना गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 पर आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर बबाल काटा। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह 7 गाड़ी से उत्पाद विभाग की टीम आयी और तीन महिलाओं को मारपीट करते हुए पकड़ लिया। जिसका ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पथराव शुरू कर दिया जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। वही ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें सोनम कुमारी नामक युवती के हाथ मे छर्रा लग गया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वही सड़क जाम के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Byte – ग्रामीण
सोनम कुमारी, घायल युवती
घायल पुलिस




