ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा -शनिवार से रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुका है। कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 501 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। गौरतलब है कि अंबा पंचायत के मुखिया सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे वृंदावन के आचार्य श्याम शुभम जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर लगातार हम साधु संत घूम घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।उन्होंने बाबा बागेश्वर को लेकर कहा कि बाबा बागेश्वर का जिस तरह बिहार में लोगों ने विरोध किया था।वावजूद कथा के दौरान लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। विरोधी की आत्मा इसी तरह से बाबा बागेश्वर का विरोध करते-करते फट जाएगी। बाबा बागेश्वर के द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो चुका है बस अब घोषणा बाकी है। उन्होंने सभी हिंदू समाज के लोगों से एक साथ आने की अपील की ताकि जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जा सके।
बाइट।श्याम शुभम जी महाराज कथावाचक
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




